कॉलेज को आंदोलन तेज आज बाजार बंद, अनशन जारी
सहरसा, जून 13 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय में डिग्री कॉलेज संचालन की मांग को लेकर दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहा धरना व आमरण अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार से नवहट्टा बाजार बंद रखा जाएगा तथा मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही गांव- गांव हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रदेश सरकार से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। अनशन स्थल पर पहुंचे विधायक डॉ गौतम कृष्ण ने छात्रों के हित और सुरक्षा को देखते हुए मामले में सरकार एवं जिला प्रशासन से उचित निर्णय लेने की बात कही। हालांकि कॉलेज के स्थल चयन पर स्पष्ट रुख नहीं अपनाने पर लोगों ने सवाल भी उठाए। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.