रामगढ़, अप्रैल 18 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला रजरप्पा चौक स्थित मां छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के संस्थापक सचिव स्व रिखेश्वर प्रसाद सिन्हा की 25वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को महाविद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके पौत्र व कॉलेज सचिव सुजीत सिन्हा ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बताया कि रिखु बाबू ने पुलिस इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्ति होने के बाद पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा के प्रसार को अपना लक्ष्य बनाया। उन्होंने 1965 में अपने निजी आवास में कॉलेज की स्थापना की, जिसे 2004 में इंटर कॉलेज का दर्जा मिला। वे गरीब मेधावी छात्रों की आर्थिक सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। यह भी पढ़ें- उच्च विद्यालय-सह-इंटर कालेज के परिसर में प्रतिमा का अनावरण शिक्षा के साथ धार्मिक कार्यों में भी उनक...