बिहारशरीफ, मई 13 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। परवलपुर के खेदूबिगहा स्थित वीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज के वरीय सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार का इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। कॉलेज प्रशासन व छात्रों ने दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शांति के लिए बुधवार को ईश्वर से प्रार्थना की। प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार ने कहा कि शिक्षक का निधन शैक्षणिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कॉलेज प्रशासन दिवंगत शिक्षक के परिजन के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। मौके पर अनिनाश महाराज, दीपक कुमार, विकास कुमार, रवि कुमार, उजागर दास व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...