बेगुसराय, फरवरी 25 -- मंझौल, एक संवाददाता। महेंद्र सावित्री महाविद्यालय में बुधवार को शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने कई वर्षों के बकाया अनुदान का भुगतान, वेतन, पेंशन आदि मांगों को लेकर प्राचार्य मोहन कुमार के नेतृत्व में उपवास सह सत्याग्रह किया। शिक्षकों का आरोप है कि लंबे समय से वेतन भुगतान, सेवा नियमितीकरण, पेंशन और अन्य सुविधाओं को लेकर सरकार उदासीन बनी हुई है। आंदोलनरत शिक्षकों ने कहा कि वर्षों से कार्य करने के बावजूद उन्हें स्थायी दर्जा और समुचित मानदेय नहीं मिल रहा है जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उपवास कार्यक्रम में शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए और प्रशासन के माध्यम से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शिक्षकों ने सरकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.