मुजफ्फरपुर, जून 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। रामवृक्ष बेनीपुरी महिला महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह सोमवार को मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं रामवृक्ष बेनीपुरी और प्रथम प्राचार्य डॉ. शकुंतला सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु सिंह, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।प्राचार्य डॉ. सिंह ने महाविद्यालय की स्थापना से लेकर अबतक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा संस्थान के विकास में शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के विकास के लिए निरंतर काम कर रहा है।धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रेणुबाला ने किया। उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने महाविद्यालय की निरंतर ...