कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को मिला सम्मान
मेरठ, मई 22 -- राजकीय महिला महाविद्यालय दादरी में शुक्रवार को प्रथम वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर विशाल कुमार ने अतिथियों और शिक्षकों का बैज लगाकर और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। डॉ. दीप्ति चौधरी ने सत्र 2025-26 की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रो. सुशील कुमार ने महाविद्यालय की प्रगति की झलक प्रस्तुत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्राचार्य और अतिथियों ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। डॉ. जितेंद्र विकल, डॉ. संगीता तोमर आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.