कॉलेज के लिए निकली बीए की छात्रा को किया अगवा
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 मई को 19 वर्षीया बीए की छात्रा को अगवा कर लिया गया। छात्रा की मां ने पड़ोसी गांव के एक युवक और उसके माता-पिता समेत सात लोगों के खिलाफ पारू थाना में केस दर्ज कराया है। घटना को लेकर दो गांवों में तनाव है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि पुत्री 18 मई को दूसरे प्रखंड के कॉलज में जाने की बात कहकर घर से निकली। देर शाम तक नहीं लौटी तो खोजबीन की। पता चला कि पड़ोसी गांव के युवक अपने सहयोगियों के साथ पुत्री का अपहरण कर लिया है। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.