कॉलेज के लिए निकली छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की थाना क्षेत्र से एक मोहल्ले से कॉलेज के लिए घर से निकली एक 21 वर्षीय छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई है। खोजबीन के बाद पिता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 11 जुलाई की है।छात्रा के पिता ने उसे दोपहर करीब 11 बजे कच्ची पक्की चौक पर एलएस कॉलेज जाने के लिए छोड़ा था। इसके बाद से वह लापता है। देर रात तक जब वह नहीं लौटी तो परिजनों ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की तो फोन स्वीच ऑफ मिला। पीड़ित पिता ने स्थानीय थाने में दिए आवेदन में सीतामढ़ी जिले के जगदीशपुर निवासी एक युवक पर आशंका जताई है। पिता का आरोप है कि उक्त युवक उनकी पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना या अनहोनी कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.