मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित घर से मिठनपुरा के एक कॉलेज के लिए निकली छात्रा लापता हो गई है। छात्रा के पिता ने सदर थाने में गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है कि दो दिन पहले छात्रा सुबह में मिठनपुरा स्थित एमडीडीएम कॉलेज के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई, पर कोई सुराग नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...