जौनपुर, जनवरी 28 -- जफराबाद। लाईनबाजार क्षेत्र के कुद्दूपुर गांव निवासी एक छात्रा शनिवार को घर से कॉलेज के लिए निकली थी। उसके बाद वह घर वापस नहीं पहुंची। छात्रा के घर वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। गांव की निवासी उषा देवी तहरीर दिया कि उनकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा है। शनिवार को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं पहुंची। पीड़ित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.