जौनपुर, अप्रैल 26 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय बीए की छात्रा लापता हो गई है। छात्रा के परिजानों की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 17 अप्रैल की है। पुलिस के अनुसार, छात्रा 17 अप्रैल को दिन में मुंगराबादशापुर स्थित पीजी कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर छात्रा के पिता ने रविवार को संबधित थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात किसी युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया है। यह भी पढ़ें- किशोरी ने छोड़ा घर, युवक पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.