कॉलेज के लिए निकली छात्रा गायब, अनहोनी की आशंका
अलीगढ़, मई 25 -- अलीगढ़। देहलीगेट क्षेत्र से कॉलेज के लिए निकली एक छात्रा गायब हो गई। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एक युवक व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। देहलीगेट क्षेत्र के एक इलाका निवासी व्यक्ति के अनुसार उनकी 20 साल की बेटी एक कॉलेज में स्नातक की छात्रा है। 21 मई को सुबह साढ़े सात बजे वह अपने घर से प्रेक्टिकल देने की कहकर कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन, वापस नहीं आई। उसका फोन बंद हो गया। कॉलेज गए तो पता चला कि युवती प्रेक्टिकल देने पहुंची ही नहीं थी। आसपास मोहल्ले, रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाश करने पर पता चला कि क्षेत्र का ही मनीष भी अपने घर से गायब है। वह चोरी-छिपे युवती से बात करता था। उसी दिन शाम सात बजे वह अपने बेटे के साथ बेटी की तलाश में मनीष के घर गए। आरोप है कि मनीष के पिता कंछीलाल, मां व भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.