कॉलेज के मेधावी छात्रों का सम्मान किया
रिषिकेष, मई 29 -- ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में बेहतर अंक लाने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल वीपी सिंह ने कहा कि सकारात्मक सोच वाला व्यक्ति जीवन में हमेशा सफलता पाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी टिहरी गढ़वाल वीपी सिंह, मधुबन आश्रम के पीठाधीश्वर परमानंद महाराज,प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास, सह प्रबंधक गजेंद्र उनियाल, प्रबंध समिति अध्यक्ष चंद्रवीर पोखरियाल एवं समिति सदस्य विशालमणि पैन्यूली ने किया। मुख्य अतिथि वीपी सिंह ने संदेश दिया कि मेधावी छात्र विषम परिस्थितियों में सामंजस्य स्थापित करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। छात्र सोशल मीडिया से दूर रहें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। जो जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.