कॉलेज के प्रधानाचार्य पर मारपीट का आरोप
रुद्रपुर, मार्च 20 -- रुद्रपुर/दिनेशपुर, हिटी। एक निजी कॉलेज में प्रधानाचार्य पर एक छात्रा से मारपीट के आरोप के बाद शुक्रवार को मामले ने तूल पकड़ गया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर स्कॉलरशिप से जुड़े मामलों में उत्पीड़न करने के भी गंभीर आरोप लगाए। वहीं इसके बाद आक्रोशित छात्र-छात्राएं रुद्रपुर कोतवाली पहुंचे और प्रधानाचार्य के खिलाफ तहरीर दी। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के बाहर रुद्रपुर-काशीपुर नेशनल हाईवे पर हंगामा किया। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। छात्रों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। छात्राओं का आरोप था कि कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं को लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.