कॉलेज के पास ठेका और होटलों में अनैतिक कार्य पर बिफरी भाकियू
हापुड़, जून 3 -- तहसील धौलाना क्षेत्र के ग्राम शेखपुर खिचरा में शराब ठेके और एक होटल में कथित अनैतिक गतिविधियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अ) टिकैत पूरी तरह सक्रिय हो गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी धौलाना मनोज कुमार से मुलाकात की और उन्हें दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर उचित कदम नहीं उठाए गए, तो वे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एफएच चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष वसीम चौधरी और जिला अध्यक्ष सनव्वर राणा द्वारा सौंपे गए पहले ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शेखपुर खिचरा मेन रोड पर स्थित राणा होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यूनियन का कहना है कि इससे क्षेत्र के बच्चों और युवाओं पर बेहद ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.