बदायूं, जनवरी 12 -- उझानी। आधार शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रबंधक टेक सिंह ने कोतवाली पुलिस से खेल मैदान के रास्ते पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक का आरोप है की स्कूल के सामने कॉलेज का 800 वर्ग मीटर में खेल मैदान और साइकिल स्टैंड है। इसके लिए हाईवे से 20 फुट का रास्ता जुड़ा हुआ है। जिस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। विरोध करने पर अतिक्रमणकारी झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। पुलिस ने जांच के बाद कानूनी कार्रवाई किए जाने का प्रबंधक को भरोसा दिलाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.