पटना, जुलाई 7 -- टीपीएस कॉलेज, पटना के भौतिकी विभाग ने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की मदद से मंगलवार को 'कैंसर: जागरूकता से इलाज तक' विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर पहचान, रोकथाम और आधुनिक उपचार की वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना था। प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि कॉलेज केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और उत्तरदायी समाज के निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों का दायित्व विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ स्वास्थ्य, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों के प्रति भी जागरूक बनाना है। मुख्य वक्ता एम्स पटना के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एचओडी डॉ. जगजीत पांडेय...