विकासनगर, अप्रैल 15 -- डाकपत्थर पीजी कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्राचार्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने तत्काल समस्याओं का निराकरण करने की मांग की। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीए पाठ्यक्रम में विषय बढ़ाने, बीकॉम में सीटें बढ़ाने तथा महाविद्यालय में चल रही विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने आश्वासन दिया गया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएग। मौके पर एनएसयूआई के अरशद, पियूष, फैजल, संचित चौहान, आरजू, साक्षी, सारा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.