कॉलेज की फीस के लिए चला रहा था रैपीडो, हादसे में गई जान
लखनऊ, जून 3 -- हरदोई रोड पर बुधवार सुबह अंधे चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रैपीडो में टक्कर मार दी। हादसे में रैपीडो चालक और बाइक में पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस दोनों को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने चालक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। गोंडा के तबेपुर पतिजिया निवासी पिता रामपाल ने बताया कि बेटा अमृतलाल जायसवाल (22) बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह ऐशबाग में किराए पर रहकर पढ़ाई करता था। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत पढ़ाई का खर्च परिवार पर न पड़े इस लिए पार्ट टाइम में रैपीडो बाइक चलाता था। बुधवार सुबह चारबाग से बुकिंग लेकर वह विपुल तिवारी को छोड़ने काकोरी जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.