गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर कोतवाली के पुरानी सब्जी मंडी स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान की निर्माणाधीन बाउंड्री गिराने के मामले में प्रबंधक समेत कॉलेज के लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। कॉलेज प्रबंधन ने आरोप लगाया कि जमीन पर कब्जे के नीयत से दीवार को तोड़ा गया है। मामले में डीएम ने एसडीएम को जांच करने के लिए निर्देशित किया है। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर कॉलेज प्रशासन की ओर से बाउंड्री का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार की दोपहर में बीस से अधिक संख्या में मनबढ़ आए और बाउंड्री तोड़ दिया। इस मामले में डीएवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक आदित्य प्रकाश आर्य ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार से मुलाकात की। बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति ...