पूर्णिया, जून 11 -- ​गढ़बनैली, एक संवाददाता। एमएल आर्य कॉलेज कसबा में लंबे समय से भवन निर्माण कार्य में आ रही बाधा आखिरकार दूर हो गई है। सरकारी अमीन द्वारा कॉलेज की जमीन की विधिवत मापी किए जाने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अमीन ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है, जिसके बाद अब कॉलेज परिसर में हाईटेक पीजी ब्लॉक का निर्माण तेजी से शुरू हो सकेगा। इस नए भवन में लिफ्ट से लेकर पठन-पाठन की तमाम आधुनिक और हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मामले की जानकारी देते हुए जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हसमत राही ने बताया कि भू-विवाद से जुड़ी सभी बाधाएं अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं। नापी के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि निर्माण कार्य पूरी तरह से कॉलेज के खाता की जमीन पर ही होगा। सुरक्षा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य निर्धारित सीमा से ...