मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भगवानपुर स्थित एलएन मिश्रा बिजनेस एंड मैनेजमेंट कालेज की भूमि पर अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत की गई है। रजिस्ट्रार की ओर से डीएम को दी गई जानकारी में कहा गया है कि फर्जी केवाला के आधार पर कॉलेज की जमीन की खरीद-बिक्री करने की है। इसको लेकर कॉलेज की ओर से कोर्ट में रिट पेटिशन भी दायर किया गया था। बताया गया कि भू-माफिया के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके आलोक में अपर समाहर्ता ने शिकायत की जांच के लिए जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीओ पूर्वी, मुशहरी सीओ और सदर थानाध्यक्ष को संयुक्त टीम गठित की है। इस टीम को शीघ्र जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। इस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि वर्ष 1976-77 में सरकार के स्तर से पांच एकड़ 74 डिसमिल भूमि का अधिग्रहण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.