बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज क्षेत्र के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज के अनुचर पर छात्राओं के साथ छेड़खानी करने व अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत कॉलेज की तीन छात्राओं ने डीएम से की। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। जांच समिति के आधार पर अनुचर के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। डीएम को दिए शिकायती-पत्र में तीन छात्राओं ने कहा कि वे कप्तानगंज क्षेत्र के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। हम छात्राएं प्रतिदिन पढ़ने आती हैं। कॉलेज के चपरासी की कभी दिन में तो कभी रात में ड्यूटी होती है। वह हम तीनों व अन्य लड़कियों को छेड़ता रहता है। जब पानी पीने या बाथरूम के लिए जाते हैं तो वह पीछे-पीछे आता है, गंदे शब्दों का ...