कॉलेज की छात्राएं एआई में बनेगी कुशल, चार हजार स्टाइपेंड मिलेगा
पटना, अगस्त 29 -- कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) और माइक्रोसॉफ्ट के तत्वावधान में 'करियर फॉर वुमेन प्रोग्राम' शुरू किया गया है। इसके तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के साथ ही महिला शिक्षिकाओं को भी एआई में दक्ष बनाया जाएगा। ताकि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। चयनित प्रतिभागियों को चार हजार रुपये स्टाइपेंड कोर्स की समाप्ति पर दिया जाएगा। यह कार्यक्रम खासतौर पर गैर-विज्ञान पृष्ठभूमि की छात्राओं और महिला शिक्षकाओं के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें ह्यूमैनिटीज (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) और आर्ट्स (इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान) जैसे विषयों की प्री-फाइनल व फाइनल वर्ष की छात्राएं आवेदन कर सकती हैं। राजधानी के टीपीएस कॉलेज ने इस संबंध में सबसे पहले सूचना जारी कर छात्राओं और शिक्षिकाओं को इसके लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.