रामगढ़, मई 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के किसान नगर में स्थित इंटर महिला महाविद्यालय की टूटी चहारदीवारी स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। सोमवार की देर शाम हुई शहर में हुई घनघोर बारिश के बाद हालात और बिगड़ गए, जब तेज बहाव के साथ बारिश का पानी अचानक लोगों के घरों में घुस गया। जल जमाव इतना अधिक था कि कई परिवारों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पानी के साथ-साथ विषैले सांप भी घरों में घुस आए, जिससे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहा।लोगों ने किसी तरह रात गुजारी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो सका है। इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को मोहल्ले की समाजसेवी मधु गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय निवासी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कंचन माला से मिले। उन्होंने ल...