मेरठ, मार्च 30 -- सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज सरधना में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से कक्षा 9 व कक्षा 11 तक का परिणाम शामिल रहा। सभी छात्राएं अपना परीक्षा फल देखकर बहुत प्रसन्न हुई। प्रत्येक कक्षा में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्या वंदना मित्थल रस्तोगी द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही उनके परिश्रम द्वारा लाए गए अच्छे अंकों के लिए शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...