मैनपुरी, मार्च 7 -- चौकी क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर भटपुरा से लालपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित दिग्विजय सिंह डिग्री कॉलेज में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। बीती रात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर कॉलेज परिसर में प्रवेश किया। चोरों ने ऑफिस सहित चार अन्य कमरों के ताले तोड़ दिए और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर जांच की है। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे दिग्विजय सिंह डिग्री कॉलेज के कर्मचारी कॉलेज पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो ऑफिस सहित चार अन्य कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे और वहां रखा सामान गायब था। सूचना पाकर कॉलेज प्रबंधक कौशलेंद्र सिंह चौहान और डायल 112 पुलिस पहुंच गई। नवीगंज चौकी पुलिस को भी जानकारी दी। कॉलेज प्रबंधक ने बताया कि चोर एक एलईडी टीवी, एक प्रिंटर, दो बैट्रा, एक इनवर्टर, एक मॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.