मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बीआरएबीयू के 42 अंगीभूत महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान किया।एमएसकेबी कॉलेज में डॉ. निशांत शेखर के नेतृत्व में, एलएस कॉलेज में डॉ. आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में, आरडीएस कॉलेज में कार्तिक पुर्णेंदु के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस बीच कुलपति द्वारा संघ के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए कुलपति कार्यालय बुलाया गया। वार्ता में कुलसचिव, कुलानुशासक, नैक सलाहकार, वित्तीय परामर्शी आदि पदाधिकारी मौजूद थे। कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों पर सहमति बनी, लेकिन दैनिकभोगी कर्मचारियों के मुद्दे पर वार्ता विफल हो गई। प्रक्षेत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.