मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर। अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में बीआरए बिहार विवि के अंगीभूत कॉलेज के कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन भोजना अवकाश के समय दोपहर एक से दो बजे तक कॉलेज के कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय के सामने थाली बजाकर प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन 16 अप्रैल तक चलेगा। विवि कर्मचारी कई दिनों से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...