मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्र के आह्वान पर 11 सूत्री मांगों को लेकर एलएस कॉलेज के कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। पूर्व घोषित रणनीति के अनुसार, कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर कामों का संपादन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कॉलेज इकाई के अध्यक्ष डॉ. आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि तृतीय श्रेणी कर्मियों की पदोन्नति, एसीपी लाभ, बकाया पेंशन भुगतान और संविदा कर्मियों के नियमितीकरण जैसी मांगों पर प्रशासन का रवैया अबतक टालमटोल वाला रहा है। 20 मार्च तक कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। 24 और 25 मार्च को पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान रणविजय शर्मा, दीपक कुमार, रोहन कुमार, राहुल कुमार, सकलदेव मिस्त्री, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.