मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर। कॉलेजों में कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी थाली बजाकर प्रदर्शन किया। एलएस कॉलेज, एमएसकेबी कॉलेज, एमपी सिन्हा साइंस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज आदि में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। एलएस कॉलेज में लंगट बाबू की प्रतिमा के पास करीब एक घंटे तक कर्मचारियों ने थाली पीटकर आवाज बुलंद की। विवि प्रशासन और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ नारेबाजी भी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे इकाई अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार सिंह कर रहे थे। प्रदर्शन में सत्येंद्र कुमार, ऋषि कुमार, संजीव कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, सुजीत कुमार, रमन कुमार सिंह, सरोज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...