मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कॉलेज और विवि में आने वाले सभी आवेदन-शिकायतों का समर्थ पोर्टल पर पंजीयन करना होगा। बिहार लोकभवन ने इसका निर्देश दिया है। राज्यपाल सचिवालय ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे शिक्षक, शिक्षकेतरकर्मियों एवं विद्यार्थियों से प्राप्त सभी प्रकार के आवेदन एवं शिकायतों का पंजीकरण विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर गठित शिकायत निवारण कोषांग के माध्यम से अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल पर करें। निर्धारित अवधि के भीतर उनका निष्पादन सुनिश्चित करते हुए संबंधित आवेदक को इसकी सूचना भी उपलब्ध कराएं। इस संबंध में पूर्व में भी कई पत्रों के माध्यम से निर्देशित किया गया था। यह भी पढ़ें- कॉलेज और विवि में आने वाले सभी आवेदनों का समर्थ पोर्टल पर होगा पंजीयन

हिंदी हिन्दु...