पटना, मार्च 10 -- कॉलेज ऑफ कॉमर्स ऑर्ट्स एंड साइंस के प्रभारी प्राचार्य के तौर पर प्रो. खालिद अहमद की नियुक्ति की गयी है। इसकी अधिसूचना पाटलिपुत्र विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी की ओर से मंगलवार को जारी कर दी गई। अधिसूचना के अनुसार प्रो. खालिद कॉलेज के वित्तीय प्रभार के साथ ही अब प्रभारी प्राचार्य भी होंगे। पद ग्रहण करने के बाद प्रो. खालिद ने कहा कि कॉलेज के एकेडमिक गतिविधियों और शोध कार्यों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकता होगी। प्रो. खालिद को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाए जाने पर कॉलेज शिक्षक प्रो. प्रवीण कुमार, पाटलिपुत्र विवि के मीडिया प्रभारी प्रो. तारिक फातमी, पीपीयू कुलानुशासक प्रो. कीर्ति, प्रो. सलोनी कुमार, प्रो. अदिति, शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रो. एके भास्कर, कर्मचारी संध के अघ्यक्ष रोशन कुमार समेत शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.