कॉलेज ऑफ कॉमर्स: इसी सत्र से बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स की पढ़ाई
पटना, मई 30 -- कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। पाटलिपुत्र विवि के डीएसडब्लू प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि इस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया दो दिनों में प्रारंभ कर दी जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी पाटलिपुत्र विवि के समर्थ पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राचार्या प्रो. सुनीता राय ने कहा कि यह नया पाठ्यक्रम आधुनिक तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से दक्ष करेगा। डिजिटल तकनीक के तेजी से बढ़ते दौर में यह पाठ्यक्रम छात्रों के लिए रोजगार और कॅरियर के नए अवसरों के द्वार खोलेगा।पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. पंकज कुमार मोदी ने बताया कि बीएससी डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स एक सुव्यवस्थित व रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम है, जिसे वर्तमान उद्योग जगत और बाजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.