मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को सभी अंगभूत कॉलेजों से शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी है। यह सूची कॉलेजों को तीन दिन में दे देनी है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को सूची भेजने के लिए एक फॉर्मेट भी भेजा है। कर्मचारी की सूची भेजने के फॉर्मेट में कॉलेजों को बताना है कि कर्मचारी किस कोटि में नियुक्त हुए हैं, क्या वे किसी स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति स्थाई है या अस्थाई, उनकी सेवानिवृत्त की तारीख क्या है। शिक्षकों के बारे बताना है कि शिक्षक किस कोटि में नियुक्त हुए हैं। कॉलेजों में कितने स्वीकृत पद हैं और कितने शिक्षक के पद खाली हैं। इससे पहले भी उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों से शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची मांगी थी।

हिंदी हिन्दु...