मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल ने सभी संबद्ध एवं अंगीभूत कॉलेजों से वार्षिक खेल गतिविधियों की रिपोर्ट मांगी है। 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित खेल कार्यक्रमों का पूरा ब्योरा मांगा गया है। स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. अशोक कुमार साह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सरकार के निर्देश के आलोक में सभी कॉलेजों को निर्धारित प्रपत्र (परफॉर्मा) में खेल गतिविधियों की जानकारी भरकर जमा करनी होगी। इसमें कॉलेजों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं, खिलाड़ियों की भागीदारी और अन्य खेल संबंधी गतिविधियों का विवरण शामिल रहेगा।विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि सभी कॉलेज अपने-अपने प्रपत्र को सक्षम प्राधिकारी से हस्ताक्षरित एवं मुहर सहित 25 अप्रैल तक स्पोर्ट्स काउंसिल कार्यालय में जमा कर दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...