कॉलेजों में 20 मई से 5 जुलाई तक रहेगा ग्रीष्मावकाश
कानपुर, मई 18 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) से संबद्ध कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा व औरैया में स्थित महाविद्यालयों में 20 मई से पांच जुलाई के बीच ग्रीष्मावकाश रहेगा। कानपुर विवि शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष डॉ. बीडी पांडेय की मांग पर विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने आदेश जारी किया है। हालांकि ग्रीष्मावकाश की अवधि में भी निर्धारित परीक्षाएं, मूल्यांकन कार्य व प्रवेश संबंधी कार्य यथावत जारी रहेंगे। शिक्षकों को एक दिवस कार्य के सापेक्ष एक दिवस अवकाश को समायोजित किया जाएगा। कूटा के पदाधिकारियों ने विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को धन्यवाद दिया। यह भी पढ़ें- बीटेक की कल से होने वाली परीक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- कर्मचारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.