कॉलेजों में शुरू हुआ ऑनस्पॉट के तहत नामांकन आवेदन
भागलपुर, जुलाई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में ऑनस्पॉट के तहत नामांकन आवेदन की शुरुआत हो गई है। मुख्यालय के कॉलेजों में विषयवार खाली सीटों की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से दी है, ताकि जिन विषयों में सीट खाली होंगी, विद्यार्थी उस कॉलेज में अपना नामांकन करा सकेंगे। इसके लिए पूर्व में ही निर्देश दिया गया था। ऑनस्पॉट नामांकन को लेकर मारवाड़ी कॉलेज, एसएम कॉलेज, टीएनबी कॉलेज, बीएन कॉलेज, सबौर कॉलेज आदि में विद्यार्थियों की भीड़ लगी हुई थी। नामांकन की अंतिम तिथि तीन अगस्त तय है। विभिन्न कॉलेजों में सबसे ज्यादा दबाव इतिहास, राजनीति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, हिंदी में सीटें कम बची हुई है। यह भी पढ़ें- ऑनस्पॉट में शुरू होगा नामांकन बाकी विषयों में सीटों की काफी संख्या है। जिन पर नामांकन नहीं हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.