गुड़गांव, जनवरी 13 -- गुरुग्राम। उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या की रोकथाम को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में 15 व 16 जनवरी को गुरुग्राम स्थित हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (हिपा), सेक्टर-18 में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों और शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यशाला का उद्देश्य कॉलेजों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को समझना, समय रहते संकट के संकेत पहचानना और आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी संस्थागत व्यवस्था विकसित करना है। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी संबंधित कॉलेजों को निर्देश जारी किए गए हैं।...