सीवान, मार्च 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईबी में स्थानीय शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद आफाक अहमद से डीएवी पीजी कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव व उपाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधान पार्षद को कॉलेज शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि सरकार द्वारा लगातार महिला सशक्तिकरण की बात की जा रही है, लेकिन डीएवी पीजी कॉलेज समेत कई कॉलेजों की महिला प्राध्यापकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। राज्यपाल सचिवालय, बिहार,पटना के पत्र के मद्देनजर 55 वर्ष तक की महिला प्राध्यापकों को महीना में लगातार दो दिनों का विशेष अवकाश का प्रावधान किया गया है, लेकिन डीएवी कॉलेज समेत कई अन्य कॉलेज में महिला शिक्षकों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.