शामली, जुलाई 9 -- शामली। मां शाकुम्भरी देवी विश्विद्यालय के अंतर्गत संचालित कॉलेजों में प्रवेश की मेरिट जारी हो गयी है। इस बार प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन गतवर्ष की अपेक्षा कम हुए है। इसका असर कॉलेजों की मेरिट पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: महाराज सिंह और जेवी जैन कॉलेज ने जारी की प्रथम मेरिट सूची, 9 से 11 जुलाई तक होंगे प्रवेश कॉलेजों की कट ऑफ मेरिट इस कारण राजकीय एवं एडिड कॉलेजों की बात की जाए तो शामली के आरके कॉलेज को छोड़कर अन्य कॉलेजों की पहली कट ऑफ मेरिट डाउन रहने से छात्र छात्राओं को राहत मिली है, जबकि आरके कॉलेज में बीएससी के अधिकांश संकायों में सामान्य एवं ओबीसी की मेरिट पसीना छूड़ा दिया। इनमें प्रथम श्रेणी में 70 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को भी द्वितीय मेरिट का इंतजार करना पड़ रहा है। उक्त मेरिट से कॉले...