कॉलेजों में दूसरे दिन भी नहीं हुए नामांकन, कामकाज ठप
मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कॉलेजों में कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बीआरएबीयू के कॉलेजों में यूजी-पीजी में नामांकन नहीं हुआ। कर्मियों ने गेट से ही छात्र-छात्राओं को लौटा दिया। दिनभर कॉलेजों में कर्मी प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे।अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विवि के सभी कॉलेजों के कर्मचारियों ने बुधवार को भी कार्य बहिष्कार किया। एलएस, आरडीएस, एमडीडीएम, आरबीबीएम समेत सभी कॉलेजों में कक्षा से लेकर हर काम ठप रहे। पठन पाठन, छात्र-छात्राओं की परीक्षा और नामांकन भी नहीं लिये गये। आंदोलन में महाविद्यालय के नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतनभोगी, संविदा कर्मचारी एवं व्यावसायिक कोर्स के कर्मचारी भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने विश्वविद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.