नोएडा, मई 23 -- नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज में प्रवेश प्रकिया के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इसके आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून है। कॉलेजों को छात्रों की सूची ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसकी पहली मेरिट लिस्ट जून के आखिरी सप्ताह तक जारी की जाएगी। लिस्ट के अनुसार छात्र कॉलेज काउंसलिंग में हिस्सा ले सकेंगे। दस्तावेज के सत्यापन के बाद छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। सेक्टर-39 स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र दाखिला लेते हैं। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी में स्नातक दाखिले की प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...