कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन 15 जून तक होंगे
गुड़गांव, जून 1 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। जिले के 10 राजकीय महाविद्यालय हैं, जिनमें तीन राजकीय कन्या महाविद्यालय तथा सात सहशैक्षणिक महाविद्यालय हैं। वर्तमान में महाविद्यालयों में लगभग 20 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने से महाविद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। छात्र-छात्राओं को आवेदन करने का अवसर मिलेगा। इससे हरियाणा के 188 राजकीय महाविद्यालयों तथा अन्य निजी एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- सीएसजेएमयूः अब 15 जून तक करें प्रवेश को आवेदन साथ ही हरियाणा एवं आसपास के पड़ोसी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.