कॉलेजों में कुछ स्ट्रीम की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ विद्यार्थियों ने वर्कर्स कॉलेज से निकाला जुलूस, डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन
जमशेदपुर, मई 11 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों को अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए कर्णांकित किये जाने और वहां दूसरी स्ट्रीम की पढ़ाई बंद करने के खिलाफ सोमवार को शहर के विद्यार्थियों ने वर्कर्स कॉलेज मानगो से जुलूस निकाला और डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। वॉयस ऑफ कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैनर तले आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में लड़कियां भी शामिल हुईं। विद्यार्थियों ने कॉलेजों में पहले की तरह मिली-जुली पढ़ाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि कुछ कॉलेजों को सिर्फ एक ही विषय की पढ़ाई के लिए बना देने से वहां पढ़ने वाले बाकी विद्यार्थियों को परेशानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.