रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-2026 के पात्र विद्यार्थियों के एग्जिट फॉर्म (एमई-एमई) के संग्रह और जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बुधवार को जारी निर्देश के अनुसार संबंधित कॉलेज अब विद्यार्थियों से एग्जिट फॉर्म 15 अक्तूबर 2026 तक जमा करा सकेंगे। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाले सभी अंगीभूत, संबद्ध और अल्पसंख्यक कॉलेजों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है। पूर्व में जारी निर्देशों के क्रम में पात्र विद्यार्थियों से एग्जिट फॉर्म लेने की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है। कॉलेज स्तर पर फॉर्म संग्रह की प्रक्रिया निर्धारित नई तिथि तक पूरी करनी होगी। इसके बाद कॉलेजों की ओर से विद्यार्थियों से विधिवत संग्रह किए गए सभी एग्जिट फॉर्म 25 अक्तूबर तक रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ...