पटना, मार्च 9 -- राज्य में पुराने प्रतिष्ठित कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट केंद्र) बनाने की रणनीति बनेगी। राज्य के विश्वविद्यालयों के सुझाव पर उच्च शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट केंद्र) बनाने की नीति फाइनल होगी। उच्च शिक्षा विभाग इसके लिए नियमावली तैयार कर रहा है। नीति से तय होना है कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस घोषित किये गये संस्थानों का विकास किस प्रकार होना है। इसकी आधारभूत संरचना विकास के लिए और क्या विशेष कार्य करना है। इसके साथ कई अन्य विशेष प्रावधान भी किया जाना है। नीति के लिए शिक्षाविदों की राय ली जाएगी। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन उच्च शिक्षा मंत्री सुनील कुमार करेंगे। इसमें मुख्यमंत्री के सलाहकार दीपक कुमार, राज्यपाल सह ...