कॉलेजों को अपने-अपने कैंपस में कराना होगा दीक्षांत समारोह
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विश्वविद्यालय का मुख्य दीक्षांत समारोह चाईबासा स्थित विश्वविद्यालय मुख्यालय में होना है। इस मुख्य समारोह में केवल विश्वविद्यालय स्तरीय टॉपर को ही मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि अन्य सभी विद्यार्थियों को डिग्री और कॉलेज स्तर के मेडल उनके संबंधित कॉलेजों द्वारा अपने-अपने परिसरों में अलग से दीक्षांत समारोह आयोजित कर बांटे जाएंगे। कोल्हान विश्वविद्यालय में सीमित संख्या में विद्यार्थियों के हिस्सा ले पाने की विवशता को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। विश्वविद्यालय का मुख्य दीक्षांत समारोह आगामी 29 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाना निर्धारित है। इसमें कड़े सुरक्षा और सीटिंग प्रबंधों के बीच सिर्फ चुनिंदा मेधावी छात्रों को ही मंच पर आमंत्रित किया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.