नवादा, जुलाई 27 -- जिले के डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले चार वर्षीय स्नातक संकाय में छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दिया गया है। यह स्नातक पाठ्यक्रम का अनिवार्य हिस्सा होगा। यह व्यवस्था चार वर्षीय सीबीसीएस आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों में एग्जिट प्वाइंट (द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के बाद) के साथ-साथ पांचवें सेमेस्टर से पहले होने वाली अनिवार्य इंटर्नशिप पर भी लागू होगी।

इंटर्नशिप के दिशा-निर्देश गाइडलाइन के मुताबिक सभी स्नातक छात्रों को चार से छह सप्ताह की अवधि में कुल 120 घंटे की इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। यह इंटर्नशिप चार क्रेडिट की होगी और इसका क्रेडिट पांचवे सेमेस्टर में प्रदान की जाएगी। प्रत्येक छात्र को व्यक्तिगत रूप से इंटर्नशिप करनी होगी। समूह इंटर्नशिप की अनुमति नहीं होगी। निर्देश के अनुसार 120 घंटों में से कम-से-कम 90 ...