बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- कॉलेजों के सभी शिक्षक व कर्मी रहे सामूहिक अवकाश में प्रस्तावित विधेयक 2026 को निरस्त करने का किया आह्नान फोटो : नालंदा महिला कॉलेज : नालंदा महिला कॉलेज में सोमवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल शिक्षक व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। नालंदा कॉलेज के शिक्षकों व कर्मियों सोमवार को एक साथ सामूहिक अवकाश लेकर बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम-2026 का विरोध किया। महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ व बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्नान पर सामूहिक हड़ताल का निर्णय लिया गया। नालंदा महिला कॉलेज में शिक्षक व कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहे। डॉ. नागमिण कुमार, डॉ. रामधनी पाल, डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. आयशा प्रवीण व अन्य ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्तावित विघेयक 2026 को निरस्त करने का आह्नान किया। यह भी प...